Published:
04 Apr 2026, 05:44 AM
|
Updated:
04 Apr 2026, 05:44 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
उत्तराखंड शासन ने कुंभ मेले की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। जारी आदेश के अनुसार योगेंद्र सिंह रावत को IG कुंभ मेला, आयुष अग्रवाल को SSP कुंभ मेला नियुक्त किया गया है, जबकि उनकी जगह श्वेता चौबे को टिहरी का SSP बनाया गया है। इसके अलावा अशोक भदाणे विशाखा को सेनानायक IRB द्वितीय की जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं, जिससे मेले के दौरान कानून-व्यवस्था को बेहतर ढंग से संभाला जा सके।
