उत्तराखंड में अगले 3 घंटे के लिए येलो अलर्ट, बारिश-बर्फबारी और तेज हवाओं की चेतावनी

Published: 07 Apr 2026, 10:57 AM   |   Updated: 07 Apr 2026, 11:00 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:19 बजे से शाम 6:19 बजे तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।

चेतावनी के अनुसार केदारनाथ, बद्रीनाथ, कर्णप्रयाग, रानीखेत, मुनस्यारी, रामनगर, कोटद्वार, मसूरी, देवप्रयाग सहित कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले यात्रियों और स्थानीय निवासियों को मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

वीडियो और देखें
×