Published:
29 Aug 2025, 02:44 PM
Category:
राष्ट्रीय
|
By: Admin
भवाली। शुक्रवार को रानीबाग के पास पास भारी मलबा आने से नगर में जाम लग गया। जिसके बाद भवाली पुलिस ने भीमताल हल्द्वानी मोटर मार्ग बन्द कर सभी वाहनो को वाया ज्योलीकोट होकर हल्द्वानी भेजा। वही जाम के चलते नगर के व्यापारी परेशान रहे। सभासद किशन अधिकारी ने बताया कि लम्बे समय से सैनिटोरियम नैनी बैण्ड बाईपास बन्द पड़ा है। जिसके चलते नगर में लगातार जाम लगता है। कहा कि अगर बाईपास खुला होता तो सभी वाहनो को बाइपास के माध्यम से हल्द्वानी भेजा जा सकता था। कहा कि 15 दिन से अधिक हो गए विभाग ने पत्थर मलबा नही हटाया है। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि रानीबाग के पास मलवा आने से सभी वाहनो को ज्योलिकोट से हल्द्वानी की तरफ भेजा गया।
