“आज कितने बजे दिल्ली पहुंचेंगे व्लादिमिर पुतिन? — पीएम मोदी संग प्राइवेट डिनर, जानिए पूरा शेड्यूल”

Published: 04 Dec 2025, 08:42 AM   |   Updated: 04 Dec 2025, 08:42 AM
Category: राष्ट्रीय   |   By: Admin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज, 4 दिसंबर को भारत आने वाले हैं। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुतिन का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। स्वागत समारोह के बाद वे सीधे प्रधानमंत्री आवास (लोक कल्याण मार्ग) पहुंचेंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनका प्राइवेट डिनर निर्धारित है।

किस समय दिल्ली पहुंचेंगे पुतिन?

रूसी राष्ट्रपति IL-96 जेटलाइनर से भारत आएंगे।

  • आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उनका विमान शाम 4:30 बजे लैंड करेगा।

  • हालांकि कुछ रिपोर्ट्स 6:30 बजे आने का दावा भी करती हैं।

दिल्ली में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। राजधानी को 5-लेयर सुरक्षा कवच में रखा गया है। पुतिन की सुरक्षा में उनकी विशेष टीमों के साथ-साथ दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां, SWAT टीमें और एंटी-टेरर स्क्वॉड तैनात हैं।

रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे

पुतिन की यह दो दिवसीय यात्रा भारत–रूस रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रही है। दोनों देशों के बीच राजनीतिक, रक्षा, ऊर्जा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक सहयोग पर उच्च-स्तरीय चर्चा होगी।

महात्मा गांधी को देंगे श्रद्धांजलि

यात्रा के दूसरे दिन, 5 दिसंबर की सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत होगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे—यह परंपरा हर विदेशी मेहमान निभाता है।

वीडियो और देखें
×