Published:
06 Dec 2025, 07:24 AM
|
Updated:
06 Dec 2025, 07:24 AM
Category:
राष्ट्रीय
|
By: Admin
हवा का असर:
उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रणालियों के कारण दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का असर गहराया है।
हिमालयी क्षेत्र में तापमान शून्य से नीचे:
श्रीनगर: माइनस 4.0°C
पहलगाम: माइनस 4.8°C
लेह: माइनस 9.0°C
कारगिल: माइनस 7.8°C
नुब्रा घाटी: माइनस 7.6°C
मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
मैदानी राज्यों में शीतलहर जारी:
पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और झारखंड में अगले दिनों शीतलहर का असर बना रहेगा। उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले 24 घंटे तापमान स्थिर रहेगा।
अन्य क्षेत्रों का हाल:
पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में अगले 2 दिन तापमान गिरने के आसार।
महाराष्ट्र में अगले 5 दिन रात का तापमान स्थिर, फिर 2-3°C गिरावट।
गुजरात में अगले 7 दिन तापमान लगभग स्थिर रहने का अनुमान।
