सरसों की बोरी चोरी करने वाले युवक की जमकर धुनाई

Published: 24 Apr 2026, 11:57 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

हरिद्वार। झबरेड़ा थाना में एक युवक को ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में पकड़कर उसके  हाथ बांध दिए और उसे तालिबानी सजा दी। बताया जा रहा है कि युवक ने सरसों की चोरी की थी। युवक उसी सरसों को बेचने के लिए गया था, तभी ग्रामीणों ने उस चोर को पकड़ लिया। इस दौरान युवक के साथ उसका एक साथी भी था, जो भागने में कामयाब हो गया.
ग्रामीणों ने बताया कि सुनहेटी गांव के एक घर से दो चोरों ने सरसों की बोरी चोरी की थी। चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। तभी से ग्रामीण चोरों की तलाश में लगे हुए थे. इधर ग्रामीण चोरों को ढूंढ ही रहे थे कि तभी उन्होंने बड़ी गलती कर दी, जिससे वो ग्रामीणों के हाथ आ गए।
ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को दो लोग उसी व्यक्ति के घर पहुंचे थे, जहां से सरसों चोरी हुई थी। दोनों चोर उस व्यक्ति को सरसों बेचने आए थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनकी चोरी की हरकत सीसीसीटी में कैद हो रखी है। अब जैसे ही दोनों चोर पीड़ित व्यक्ति से घर पहुंचे तो उसने दोनों पहचान लिया। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने घेराबंदी कर दोनों चोरों को पकड़ने का प्रयास किया. हालांकि इस दौरान एक आरोप तो भाग गया, लेकिन दूसरा पीड़ित के हाथ आ गया।
कुछ दी देर में ये खबर गांव में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस के आने से पहले आरोपी युवक को पेड़ में बांधा और तालिबानी स्टाइड में सजा दी। हालांकि वीडियो वायरल हुआ तो ग्रामीणों ने उसे छोड़ दिया। आरोपी युवक मोलना गांव का बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। जिसके बाद आगे की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

वीडियो और देखें
×