logo
add image
TRENDING NOW
Blog single photo

भाजपा महिला मोर्चा के दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम का आगाज आज से

admin 26 May 2023 1254

ऋषिकेश। भाजपा महिला मोर्चा के दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम का आगाज आज शुक्रवार से हो रहा है। इसके तहत केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभांवित महिलाओं से संपर्क साधा जाएगा। साथ ही जिन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिला, उसकी वजह जानने के बाद जागरूक किया जाएगा।  गुरुवार को रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता में भाजपा महिला मोर्चे की जिलाघ्यक्ष कविता शाह, महिला मोर्चे के जिला प्रभारी मनोज ध्यानी ने प्रवास कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार और मॉनिटरिंग को लेकर महिला मोर्चा की विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. शोभा श्रीवास्तव उत्तराखंड के दौरे पर आ रही हैं, जो 26 और 27 मई तक उत्तराखंड के सभी 19 जिलों में प्रवास कर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित और सरकार की योजनाओं से वंचित रहे परिवारों से संपर्क करेंगी।
बताया कि 26 मई को संगठनात्मक दृष्टि से गठित ऋषिकेश जिले के अंतर्गत सुबह कार्यक्रम का शुभारंभ वीरभद्र मंदिर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से पूजा अर्चना कर किया जाएगा। इसके लिए मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रोमा सहगल और सह संयोजक वीरभद्र मंडल की निर्मला उनियाल को बनाया गया है। इसी शृंखला में छह कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों मेंआयोजित किए जाएंगे। डोईवाला में एनजीओ के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के बीच वार्ता, जी रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम भी होंगे। समापन शनिवार को ऋषिकेश में गंगा आरती के साथ किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में सोशल मीडिया प्रभारी भावना किशोर गौड , जिला सह मीडिया प्रभारी अनामिका अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
यह रहेंगे कार्यक्रम संयोजक और सह संयोजक
ऋषिकेश। महिला मोर्चा के प्रवास कार्यक्रम के तहत मतदाताओं से संपर्क, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, आशा बहू, डोईवाला में भोजन महिला कार्यकर्ताओं से संवाद, सेल्फी, जी-20 रंगोली कार्यक्रम होंगे। इसके लिए जिला उपाध्यक्ष अनीता राणा को संयोजक और सोनी रावत को सह संयोजक, आशा सेमवाल संयोजक और आरती लखेड़ा सह संयोजक, अनीता राणा सह संयोजक, सोनी रावत संयोजक, सुंदरी कंडवाल संयोजक और माधुरी गुप्ता को सह संयोजक बनाया है। 27 मई को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लिए भरत मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम संयोजक भावना किशोर गौड और निवेदिता सरकार सह संयोजक हैं।

Top