logo
add image
TRENDING NOW
Blog single photo

नगर में कीटनाशक का छिड़काव किया जाए

admin 29 Mar 2024 2001

नगर में कीटनाशक का छिड़काव किया जाए  नगर उद्योग व्यापार मंडल ने नगर क्षेत्र में मच्छरों से लोगों के बचाव के लिए कीटनाशक का छिड़काव करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में पालिका में ज्ञापन सौंपा है।शुक्रवार को नगर उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष राकेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चंद को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इन दिनों मां पूर्णागिरि का मेल चल रहा है। इसमें हररोज हजारों श्रद्धालुओं का आवागमन नगरीय क्षेत्र से हो रहा है। जिस वजह से नगरीय क्षेत्र में मच्छरों से सुरक्षा को देखते हुए कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जाना बेहद जरूरी है। यहां व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, महामंत्री संजय पांडेय, नंदा बल्लभ जोशी, श्रीमन गुप्ता, मोहित गड़कोटी, चंद्रशेखर जोशी, मनोज खर्कवाल आदि रहे।

Top