logo
add image
TRENDING NOW
Blog single photo

जाखनदेवी मोटरमार्ग की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से की वार्ता

admin 06 May 2024 1205

अल्मोड़ा जिला व्यापार मंडल और नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने जाखनदेवी में सीवर लाइन कार्य से मार्ग में उत्पन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया और संबंधित विभाग जल निगम की लचर कार्यशैली पर वार्ता की। जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि एक महीने की अनुमति लेकर पांच महीने काम को खींच दिया गया है और काम अभी भी पूरा नहीं हुआ है। पूरे नगर का यातायात और व्यापार खत्म हो चुका है। व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा जिलाधिकारी से इस कार्य को रात में कराने की अपील की है और ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। जिलाध्यक्ष सुशील साह ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा से समस्त व्यापारियों की तरफ से निवेदन किया कि बचे कार्य को जल्द से जल्द अपनी निगरानी में पूरा कराए। व्यापार मण्डल पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी कैंची धाम में शीघ्र बायपास के निर्माण हेतु ज्ञापन सौंपा गया, जिससे यात्रियों और पर्यटकों को असुविधा ना हो। शिष्टमंडल में जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष मुकुल जोशी, संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल, जिला मंत्री अतुल पांडे, जिला संरक्षक राकेश तिवारी, नगर उपसचिव आशीष भारती, जिला उपाध्यक्ष पवन साह आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
 

Top