logo
add image
TRENDING NOW
Blog single photo

कोटद्वार में बहुगुणा को जयंती पर याद किया

admin 26 Apr 2024 1616

कोटद्वार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यूपी के पूर्व सीएम और ग्राम बुघाणी में जन्मे स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्व.बहुगुणा ने सन् 1942 में छात्र राजनीति के दौरान स्वतंत्रता आंदोलन के तहत चलाए जा रहे भारत छोड़ो आंदोलन में शिरकत की। इस पर अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें क्रांतिकारी घोषित कर 1945 में जेल भेज दिया। इसके बाद उनके राजनेताओं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से परिचय हुआ। तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के करीबी होने के कारण उन्हें 1970 में केंद्रीय मंत्रिमंडल में संचार मंत्री बनाया गया। उनके राजनीतिक प्रभाव के चलते उन्हें 1973 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया। मैदानी क्षेत्रों में राजनीति करने के बाद भी पहाड़ से उनका विशेष लगाव रहा। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, रंजना रावत, बलबीर सिंह रावत, विनोद नेगी, महावीर नेगी, चंद्रमोहन सिंह रावत, दिनेश चौधरी और गोपाल सिंह गुसाईं सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
 

Top