logo
add image
TRENDING NOW
Blog single photo

ग्रामीणों को बताए वनाग्नि के नुकसान

admin 09 May 2024 972

पिथौरागढ़ चौसाला में वन विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया। गुरुवार को डिप्टी रेजर भूपाल राम के नेतृत्व में वन आरक्षी प्रवीण भट्ट, महेंद्र बुदियाल चौसाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर जंगल में होने वाली वनाग्नि की घटनाओं से नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जंगल में आग से वन संपदा के साथ ही पूरा पारिस्थतिक तंत्र प्रभावित होता है। उन्होंने ग्रामीणों से जंगलों में आग न लगाने की अपील की है। साथ ही अगर कोई आग लगाता है तो उसकी सूचना वन विभाग को देने को कहा है।यहां गोविंद सिंह कार्की, त्रिलोक सिंह, साधो सिंह, नेत्र सिंह, गोविंद सिंह, राजन सिंह, दरपान सिंह, मोहन राम मौजूद रहे।
 

Top