logo
add image
TRENDING NOW
Blog single photo

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रहमचारी को सोनीपत से मिला लोकसभा टिकट

admin 26 Apr 2024 1152

हरिद्वार कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी को कांग्रेस ने सोनीपत लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। सतपाल ब्रह्मचारी ने समर्थकों के साथ हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कांग्रेस हाईकमान ने सतपाल ब्रह्मचारी को गुरुवार रात को सोनीपत से लोकसभा सीट का टिकट दिया। टिकट फाइनल होते ही देररात उनके समर्थकों ने आश्रम के बाहर जमकर आतिशबाजी की। शुक्रवार सुबह उन्होंने अपने समर्थकों के साथ हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन किया। इसके बाद गंगा में दुग्धाभिषेक भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने उन पर भरोसा जताया है, वह इसके लिए पार्टी का धन्यवाद देते हैं।
 

Top