Published:
02 Nov 2026, 12:03 PM
Category:
राज्य
|
By: Rishikesh Darpan
देहरादून। चमोली जिले में हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने घटना की जानकारी ली है और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और बचाव एजेंसियों को पूरी तत्परता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
इस बचाव अभियान में राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), स्थानीय पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन की टीमें शामिल हैं। ये सभी टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर जमीनी और हवाई स्तर पर सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। सरकार का लक्ष्य त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।
