Published:
07 Oct 2026, 12:07 AM
Category:
राज्य
|
By: Rishikesh Darpan
देहरादून के मोहब्बेवाला हाईवे पर पुलिस बस और ट्रक की भिड़ंत ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार सुबह हुए इस भीषण हादसे में पुलिस बस पलट गई और कई लोग घायल हो गए, जबकि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब प्रशासन द्वारा इस क्षेत्र में सड़क सुरक्षा उपायों के लिए निर्देश दिए जाने की बात कही जा रही थी।
पूर्व में जिलाधिकारी और स्थानीय विधायक द्वारा भी मोहब्बेवाला हाईवे का निरीक्षण किया गया था और संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए थे। लेकिन आज की दुर्घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उन निर्देशों का धरातल पर कितना प्रभावी क्रियान्वयन हुआ है। क्या केवल मौके का निरीक्षण करने और निर्देश जारी करने से सड़कें सुरक्षित हो जाएंगी?
इस हाईवे पर लगातार हो रही दुर्घटनाएं दर्शाती हैं कि प्रशासन और संबंधित विभागों को केवल कागजी कार्रवाई से आगे बढ़कर ठोस कदम उठाने की जरूरत है। सड़क की तकनीकी कमियों को दूर करना, यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाना और पर्याप्त सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करना अब एक प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि निर्दोष लोगों की जानें और सुरक्षा खतरे में न पड़े।
