Published:
02 Nov 2026, 12:03 PM
Category:
राज्य
|
By: Rishikesh Darpan
हरिद्वार। त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही बाजारों में व्यापार ने रफ्तार पकड़ ली है। करवा चौथ का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है, जिससे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। कपड़ा, सर्राफा, कॉस्मेटिक और मनिहारी की दुकानों पर खासी चहल-पहल है।
इस बार दुकानदार अच्छी बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं, क्योंकि महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखने से पहले सजने-संवरने के लिए जमकर खरीदारी कर रही हैं। कई जगह तो पति भी अपनी पत्नी के साथ बाजार आकर उनके लिए उपहार पसंद कर रहे हैं, जिससे बाजार में ग्राहकी और भी बढ़ गई है। यह स्थिति व्यापारिक समुदाय के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
