मुख्यमंत्री धामी बोले: कपिल पोखरिया की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

Published: 07 Oct 2026, 12:07 AM
Category: राज्य   |   By: Rishikesh Darpan

खटीमा। एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके निजी आवास पर भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कपिल को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे युवाओं की सफलताएं नई पीढ़ी को सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करती हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कपिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी प्रतिभा और लगन से भविष्य में भी देश और उत्तराखण्ड का नाम रोशन करते रहेंगे। कपिल पोखरिया ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 की पुरुष 90 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। इस मुलाकात के दौरान कपिल ने मुख्यमंत्री के प्रोत्साहन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

×