Published:
02 Nov 2026, 12:03 PM
Category:
राज्य
|
By: Rishikesh Darpan
देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से शुष्क और गरम बना हुआ मौसम अब पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर के चलते पूरी तरह बदल गया है। जहां मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप खिलने से दिन के तापमान में वृद्धि हुई थी और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया था, वहीं अब अचानक हुई बारिश और बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है।
करवाचौथ के अवसर पर गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ जैसे उच्च पर्वतीय धामों में बर्फबारी ने ठंड का अहसास करा दिया है। इन क्षेत्रों में मौसम काफी ठंडा हो गया है। इसके साथ ही, राज्य के कई इलाकों में बादल छाए रहे, जिससे दिनभर मौसम में नमी बनी रही।
गुरुवार सुबह देहरादून, ऋषिकेश, पौड़ी, श्रीनगर और कोटद्वार में हुई बारिश ने मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में तेज वर्षा होने की संभावना जताई है, जो इस मौसमी बदलाव को और पुख्ता करेगा।
